तस्नीम न्यूज़ के मुताबिक़, बुधवार को तेहरान के निकट युक्रेन एयरलाइन के यात्री विमान बोइंग 737 के दुर्घटना का शिकार होने के बाद, शनिवार को तेहरान स्थित अमीर कबीर यूनिवर्सिटी के सामने लोग इकट्ठा हुए ताकि इस दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों से हमदर्दी जताएं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसका दुरुपयोग करते हुए वहां इकट्ठा हुए लोगों को भड़काया।
ईरान में ब्रिटिश राजदूत भी, अमीर कबीर यूनिवर्सिटी के सामने इकट्ठा हुए लोगों के बीच मौजूद थे और उन्होंने उग्र व विध्वंसक गतिविधियां की जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया था।
ग़ौरतलब है कि बुधवार को युक्रेन एयरलाइन का यात्री विमान जो तेहरान से किएफ़ जा रहा था, तेहरान के निकट दुर्घटना का शिकार हुआ जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गयी।